जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली गांव में बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने दो घरों में मिलाकर लगभग दो लाख का सामान चुरा ले गए। बालकृष्ण तिवारी व रामकृष्ण तिवारी के परिवार के लोग गांव में हो रही रामलीला देखने गए थे। रात करीब डेढ़ बजे महिलाएं व बच्चे घर आए और कपड़ा आदि बदल कर सोने चले गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोर पहले से ही घर में घुसे थे या फिर महिलाओं के साथ घर में घुस गए। जब लोग सो गए तो कमरे का ताला खोलकर बालकृष्ण तिवारी के यहां से 500 ग्राम चांदी के जेवर, सोने की जंजीर, सोने का झुमका, सोने की आठ अंगूठी, चांदी का पायल, 65 चांदी के सिक्के तथा रामकृष्ण तिवारी के घर से पांच हजार नगद साड़ी सोने की अंगूठी, चांदी का पायल चोर उठा ले गए। परिवार के सदस्य सुबह सोकर उठे तो दरवाजा खुला देखा। घर में सामान अस्त व्यस्त देख चोरी की घटना सामने आई। सूचना पर मौके पर पहुंची जिगना पुलिस छानबीन कर रही है।
दो घरों में हुई लाखों की चोरी