नरायनपुर। मिर्जापुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर रसूलागंज गांव के सामने रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान कार से 12 सौ शीशी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस को देख भागते समय कार एक ट्रक से टकरा गई जिसके चलते चालक कार छोड़ कर भाग गया।
रसूलागंज तिराहे पर पुलिस टीम रविवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक पुलिस टीम को देख कार घुमाकर वापस भागने लगा। इस दौरान कार एक ट्रक में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार कार छोड़ भाग गए। पुलिस ने कार से अरुणांचल प्रदेश की 180-180 एमएल की 12 सौ शराब की शीशी बरामद की। कार के आगे पीछे प्लेट पर वाहन नंबर नहीं लिखा था। चेचिस व इंजन नंबर के आधार पर दिल्ली की कार के रूप में पहचान की गई।