फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सहित तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। कानपुर पश्चिमी के मुख्य वन संरक्षक सुनील अवस्थी ने वित्तीय वर्ष 2015-16-17 में राजकीय कार्यों में धांधली पर हलिया वन रेंज में पूर्व में तैनात तत्कालीन उप वन क्षेत्राधिकारी हलिया बीके पांडेय, गणेश मिश्रा वन दरोगा और वन रक्षक देवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। आरोपियों पर फर्जी बिल लगाकर 12 लाख रुपये निकालने का आरोप है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के मतवार के वेल्डिंग मैटेरियल सप्लायर राहुल प्रताप सिंह ने ग्रीन यूपी क्लीन यूपी योजना के तहत दस जुलाई 2016 को दीवार निर्माण के लिए सामान की आपूर्ति किया और दीवार बनवाई थी। जिसमें 5660 मीटर सुरक्षा दीवार बनाई गई थी, जिसके सापेक्ष में तत्कालीन उप वन क्षेत्राधिकारी हलिया बीके पांडेय, गणेश मिश्रा वन दरोगा और वन रक्षक देवेंद्र कुमार द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए 8500 मीटर निर्माण कार्य दिखाया और फर्जी बिल बाउचर बना कर 12 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। ठेकेदार ने कार्य के भुगतान की जानकारी होने पर कई बार पैसे की मांग की, लेकिन उसको भुगतान नहीं किया। थक हार कर ठेकेदार ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई करने की शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिले के उच्चाधिकारियों से की थी। तब कानपुर पश्चिमी के मुख्य वन संरक्षक सुनील अवस्थी ने जांच किया। जांच में आरोप सही मिलने पर तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन की कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वर्तमान में वीके पांडेय चंबल प्रभाग में संबद्ध उप वन क्षेत्राधिकारी, गणेश मिश्र फोरस्टर की तैनाती मानिकपुर और वन दरोगा देवेन्द्र कुमार कोटवां ट्रेनिग सेंटर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें