फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहसंस्कार के लिए ले गए शव को पुलिस ने घाट से लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के नरोईया बाजार निवासी एक युवक की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर ससुरालवालों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर दाहसंस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रयागराज जनपद के बेनीगंज निवासी मूलचंद केशरवानी ने लिखित शिकायत की है कि उसके भाई फूलचंद केशरवानी जो बनिया का तारा थाना कोइरौना, भदोही में रहते हैं। उन्होंने अपनी लड़की सीता देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व नरोइया गांव निवासी मिश्री लाल के लड़के श्रीराम के साथ की थी। बताया कि सोमवार की रात दामाद श्रीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई। शिकायत के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि युवक की मौत कैसे हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक पिता से अलग रहकर व्यवसाय करता था। घटना के एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी सीता देवी और तीन बच्चों को ससुराल बनिया का तारा कोइरौना पहुंचा दिया था। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। छोटे पुत्र की उम्र लगभग दो माह है जबकि अन्य बच्चों की उम्र पांच वर्ष के अंदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें