फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना के पास जाम के चलते रविवार की सुबह नौ बजे दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे के दौरान साले की मौत हो गई जबकि जीजा समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के अक्सौली गांव निवासी जोगेंद्र पाल (20) पुत्र दीनानाथ पाल मुंबई में रहकर एक कपंनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही अपने पिता के हार्निया का आपरेशन कराने के लिए मुंबई से घर आया था। तीन दिन पूर्व पिता दीनानाथ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। सोमवार को दीनानाथ द्वारा हार्निया का आपरेशन कराए जाने की जानकारी होने पर जोगेंद्र के जीजा का छोटा भाई बब्बू (18) पुत्र गंगाराम निवासी चेंदुली पड़री अपने ससुराल आया था। उसे लेकर जोगेंद्र सुबह करीब नौ बजे जिला चिकित्सालय आ रहा था। बाइक से दोनों जैसे ही मिर्जापुर चुनार मार्ग पर भरुहना चौराहे के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। टक्कर लगते ही जीजा साले सड़क पर गिर पड़े। पहिए के नीचे आने के कारण ट्रक जोगेंद्र को कुचलते हुए निकल गया जबकि बब्बू दूर गिरने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल बब्बू को जिला चिकित्सालय को ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस वहां से जैसे ही शव लेकर निकली, तभी घटना स्थल से थोड़ी ही दूर पर पड़री की ओर से आ रहे अकोढ़ी निवासी उत्कर्ष सिंह और एक अन्य बाइक सवार के बीच पास लेने के चक्कर में टक्कर हो गई। दुर्घटना होते ही उत्कर्ष अपनी बुलेट लेकर ट्रैक्टर के नीचे चला गया जबकि बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गया। चालकों की सतर्कता के चलते दोनों युवक ट्रैक्टर और ट्रक के नीचे आने के बावजूद बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें