फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देेहात कोतवाली क्षेत्र के तुर्कापुर मसारी गांव के पास बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही एक बालिका को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

तुर्कापुर मसारी गांव निवासी रमेश बिंद के अनुसार इन दिनों इलाके में भारी संख्या में ट्रैक्टर ओवरलोड बालू व मिटटी लादकर फर्राटे से दौड़ रहे है जिनपर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रही है। बुधवार को एक ट्रैक्टर गांव स्थित एक ईट भट्ठे पर मिटटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान घर के बाहर खेल रही मेरी छह वर्षीय बेटी अंतिमा को कुचल दिया। पहिए के नीचे आने से उसकी कुचलकर मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने जिलाधिकारी से इलाके में ओवरलोड बालू व मिट्टी लेकर जा रहे वाहनों को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें