मिर्जापुर। आरटीओ, खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार की रात जिले में अवैध खनन व ओवरलोड चल रहे वाहनों के विरुद्घ सघन चेकिंग अभियान चला कर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान जनपद में 14 ट्रकों को ओवरलोडिंग व बिना परमिट के चलने के आरोप में सीज करते हुए 11 वाहनों से एक लाख 86 हजार नौ सौ रुपया जुर्माना वसूला गया।
एआरटीओ यूबी सिंह ने बताया कि प्रभारी चौकी राजगढ़ द्वारा रात्रि के दौरान बालू व गिट्टी लदे वाहनों को पकड़ कर चौकी पर लाया गया। चालकों से पूछताछ करने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। जिसपर सभी वाहनों को सीज करते हुये जुर्माना वसूला गया। पकड़े गए नौ ट्रक पर बालू व दो पर गिट्टी लदा हुआ था। पड़री थाना में अवैध खनन कर गिट्टी ले जा रहे तीन ट्रक को थानाध्यक्ष पड़री विश्वज्योति राय व उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय द्वारा डगमगपुर के पास पकड़ा गया। जिनके पास एमएम 11 प्रपत्र नहीं थे।