फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। विन्ध्याचल कोतवाली क्षेत्र के रामपुर भटेवरा गांव में शनिवार की रात अबुझहाल में विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के मेजा थाना चपरतला उरुवा निवासी खेलड़ी राम ने जून 2018 में पुत्री शांति देवी (20) का विवाह विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के चंदन से किया था। शनिवार की रात शांति की अबुझ हाल में मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले शांति को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार को फांसी के फंदे पर लटकाकर मार दिया। गांव के दूसरे लोगों से सूचना मिली। उसके ससुराल पहुंचने पर उसका शव जमीन पर पड़ा था। मायके वालों ने पति चंदन कुमार जेठ लल्लन और ससुर रामाशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विंध्याचल कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें