फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, कई बाराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में रविवार को बरात में फ्लोर डीजे पर नाचने को लेकर मनबढ़ किस्म के लोगों ने विवाद कर लिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने कर एक को हिरासत में लिया। तब जाकर रात में किसी तरह से विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमराबरहो गांव से रविवार की शाम को राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गढ़वा गांव में बारात आई थी। इसमें फ्लोर डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ मनबढ़ युवक भी फ्लोर पर आकर डांस करने लगे। बारातियों को यह बात नगवार लगी। उन्होंने मनचलों को फ्लोर डीजे से उतरने और बाद में डांस कर लेने की बात कही तो वे लोग लड़ाई-झगड़ा पर आमादा हो गए। इससे विवाद बढ़ गया। लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर बारातियों को पीटा। मारपीट होने पर लोगों ने यूपी 100 डायल को फोन कर सूचना दिया। वहां मौजूद भाजपा के एक युवा नेता एवं ग्राम प्रधान धनसीरिया अखिलेश्वर सिंह ने बारात में पहुंच कर बीच-बचाव का मामला शांत कराया। सूचना पर पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौका पाकर भागने लगे। पुलिस ने एक को पकड़कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें