फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराती व घाराती में हुई मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। हलिया बाजार में रविवार को आई बारात में ट्रैक्टर पास लेने के दौरान बारातियों व घारातियों में जमकर लाठियां चली। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से 28 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया बाजार में नन्हकू गोड़ व मायादत्त त्रिपाठी के यहा बारात आयी थी। माया दत्त के परिवार के विक्कू त्रिपाठी ट्रैक्टर लेकर 11 बजे रात टेंट से गद्दा लाने जा रहा था। जैसे ही हलिया बाजार के पास पहुंचा कि नन्हकू गोड़ के यहां मिर्जापुर से आये बारातियों ने ट्रैक्टर को साइड नहीं दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते विक्की त्रिपाठी के परिजन व नन्हकू गोड़ के घर आए बाराती लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। जिससे बारात में अफरा तफरी मच गई। एक घंटे तक दोनों के बीच हुई मारपीट की घटना में घाराती से विक्कू त्रिपाठी 18, पंकज 19, अकील खाँ समेत 23 लोग घायल हो गए। बाराती पक्ष से भी पांच लोग घायल हो गये। किसी ने इसकी सूचना थाने में दे दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मतवार अभय नाथ यादव ने मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गये। जहां सभी घायलों का उपचार कराया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें