फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के स्थानों पुलिस व आबकारी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को जनपद के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में बनाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग एक हजार कुंतल लहन बरामद कर नष्ट किया। साथ ही 25 से अधिक भटिठया तोड़ी गई। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। एएसपी आपरेशन ऐके सिंह और आबकारी अधिकारी नीरज दूबे के निर्देशन में सोमवार को जनपद के लालगंज, चील्ह, अदलहाट, देहात कोतवाली और अहरौरा समेत अन्य स्थानों पर अवैध रूप से मनाई जा रही है कच्ची शराब के विरुद्घ अभियान चलाया। चारों स्थानों से एक हजार कुंतल लहन बरामद कर नष्ट करा दिया। साथ ही ढाई सौ लीटर शराब बरामद होने पर उसे जब्त कर लिया गया। मौके से शराब बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें