फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में अधजला मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया/ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में रैया बांध के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोपहर बाद मृतक की पहचान हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा निवासी रामदीन पाल ( 27 ) पुत्र नन्हकू पाल के रूप में हुई। पहचान छिपाने के लिए युवक के चेहरे पर कपड़ा बांध कर जलाया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी हैै। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

मनिगढ़ा निवासी रामदीन पाल 20 मार्च को नौड़िहवा गांव स्थित रिश्तेदार के घर गया था। वहां से 21 मार्च की शाम अपने घर के लिए चला था। गुरुवार की सुबह रैया बांध के समीप स्थित शिव मंदिर की सीढ़ी पर पड़ा रामदीन पाल का अधजला शव देखा गया। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष हलिया राजेश प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी मतवार रामजी यादव मौके पर पहुंचे। मृतक के चेहरे पर कपड़ा बांध कर जलाया गया था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। उसकी के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की सीमावर्ती गढ़वा पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को भी बुलाया गया था। घटना की जानकारी होने पर आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इनमें मनिगढ़ा के लोग भी थी जिन्होंने कपड़े से मृतक की शिनाख्त मनिगढ़ा निवासी रामदीन पाल ( 27 ) पुत्र नन्हकू पाल के रूप में की। युवक की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिश्तेदारी से निकलने के बाद रात में युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को मंदिर परिसर में फेंक दिया गया होगा और पहचान न हो सके, इसके लिए उसके चेहरे पर कपड़ा बांध कर जला दिया गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें