फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित जय फ्यूल सेंटर हाजीपुर के पास बुधवार को दोपहर तीन बजे गैस लदी ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत हो गई। मोपेड पर पीछे बैठा उसका नाती 10 वर्षीय किशोर बाल-बाल बच गया। टक्कर मारते ही ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला । बताया जाता है कि वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सनदहां गांव निवासी छेदी लाल राजभर 48 वर्ष अपने नाती कुनाल 10 वर्ष को अपने मोपेड पर पीछे बैठा कर अपने समधी के यहां जनपद चंदौली के चकिया थाना के भगड़ा गांव जा रहा था । वह ज्यों ही अदलहाट क्षेत्र के जय फ्यूल पेट्रोल पंप हाजीपुर के पास पहुंचा था, कि पीछे की तरफ से आ रही गैस लदी ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे छेदी राजभर को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने घयल कोसट्रामा सेंटर वाराणसी भेजवाया लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही छेदी लाल ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें