अदलहाट। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के टेंड़ुआ मोड़ से मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब की खाली बोतल, ढक्कन तथा शराब बरामद करते हुए बिना नंबर सफारी वाहन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
अवैध तरीके से शराब बनाने वाले कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टेड़ुआ मोड़ पर उप निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट टीम व उप निरीक्षक विनोद यादव, शेषनाथ पाल के साथ चेकिंग में लगे थे। इसी बीच वाराणसी की ओर से सफेद रंग सफारी बिना नंबर प्लेट के आते हुए दिखाई दी। जिसे रोक कर तलाशी कराई तो उसमें बोरों में रखी विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब की लगभग 700 बोतलें तथा 400 अदद ढक्कन, गैलन में रखी शराब तथा विभिन्न ब्रांड के खोखे बरामद हुए। बरामद हुए शराब को कब्जे में लेकर वाहन में बैठे तीन व्यक्ति शिवशंकर उर्फ बाबू सेठ पुत्र रामजी सेठ निवासी बड़ागांव वाराणसी, ओमप्रकाश सेठ पुत्र सुरेंद्र सेठ निवासी गौरा थाना चौबेपुर वाराणसी, कमल यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी फत्तेपुर थाना बड़ागांव वाराणसी को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम में आरक्षी प्रमोद यादव, सुशील यादव, बृजेश सिंह, वीरेंद्र सरोज, राज सिंह राणा, रजनीश सिंह शामिल रहे।