फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर ठेकेदार पर राड व डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के ककरहा छटहा गांव निवासी सिंचाई विभाग के एक ठेकेदार को चुनाव रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर शाम मनबढ़ों ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोरगुल मचाने पर लोगों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले गए। घायल ने चार लोगों के खिलाफ उसका अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ककरहा छटहा गांव निवासी सुनील दूबे 45 वर्ष पुत्र विजय शंकर दूबे सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करते हैं। प्रधानी के चुनाव के दौरान चुनाव लड़ रहे रामबली के परिवार के लोगों का समर्थन नहीं करने पर वह लोग नाराज हो गए। आरोपियों के पक्ष की महिला प्रधान बनने पर वह लोग अक्सर सुनील दूबे से किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करने लगे। शनिवार की शाम सुनील बाजार से घर जा रहे थे कि गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे पांच लोगों ने उनको पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद अपने एक एक स्थान पर ले गए जहां उन्हें बांध कर जान से मारने के लिए मारने पीटने लगे। शोरगुल करने पर आसपास के लोगों केे आते देख वह लोग भाग निकले। जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोग तत्काल उनको जिला चिकित्सालय ले गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने राजबली, अनुज, अंबुज व अवधेश दूबे के खिलाफ मारपीट, गाली गालौज समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें