चुनार। स्थानीय कोतवाली में तैनात यूपी 100 के चालक की तहरीर पर शुक्रवार को 50 अज्ञात लोगों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। ज्ञात हो कि विगत बुधवार को थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में अनियंत्रित ट्रक एक दुकान में घुस गयी थी जिससे दुकान में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 वाहन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। वाहन चालक अमित कुमार की तहरीर पर कोतवाली में पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस वाहन पर पथराव मामले में 50 के खिलाफ केस