फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े पेट्रोल पर बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने उड़ाया एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग स्थित पेट्रोल पंप से दिन दहाड़े बाइक सवार उचक्कों ने मध्य प्रदेश के एनसीएल निगाही प्राजेक्ट में ग्रेडर आपरेटर के पद पर तैनात एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से एक लाख रुपया उड़ा ले गए। दिन दहाड़े पंप पर हुई घटना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने की बजाय उनको तीन घंटे तक चौकी में बैठाई रही। इसके बाद छानबीन करने पहुंची। घटना 21 मई सोमवार की है। पड़री थाना क्षेत्र के चौहान पटटी गांव निवासी राजबली उर्फ राजन दूबे सिंगरौली स्थित एनसीएल निगाही प्रोजेक्ट में ग्रेडर आपरेटर के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह छुटटी लेकर घर आए हुए थे। 21 मई सोमवार को भवन निर्माण के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के यूनियन बैंक से एक लाख रुपया निकालकर घर जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के रामबाग स्थित पेट्रोल पंप पेट्रोल लेने लगे। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उनकी डिक्की खोलकर उसमें से एक लाख रुपया लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें