फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर नगदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया ।स्थानीय बाजार निवासी नागेन्द्र गिरी के पक्के मकान के पिछले दरवाजे पर रखी ईंट हटा कर घर में घुसे चोर पांच हजार रुपये नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये मूल्य तक के सोने चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन तथा कपड़े उठा ले गए । सुबह उठने के बाद जानकारी होते ही घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हलिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हलिया निवासी नागेन्द्र गिरी मुंबई में कोई काम करते हैं । घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं । पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बीती रात नागेन्द्र गिरी की पत्नी सविता 11 बजे रात खाना खाने के बाद बच्चों के साथ ओसारे में ही सो गईं । सुबह सोकर उठने के बाद उन्होंने देखा तो घर के पिछले हिस्से के कमरे की दीवार के ईंट खुले थे और कमरे से बाक्स अटैची तथा कुछ बर्तन गायब थे । इसके बाद सविता ने बाहर निकल कर शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए । तब तक किसी ने बताया कि बाक्स और अटैची नहर के उस पार बगीचे में पड़े हैं । सविता गिरी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें