मिर्जापुर। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद 14 को शराब की दूकाने बंद नहीं किए जाने से नाराज लोगों ने सोमवार की दोपहर जमालपुर के हरदी सहजनी गांव में हंगामा मचाते हुए दुकान बंद कराने की मांग की। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दुकान बंद कराते हुए मामला शांत कराया। प्रधान द्वारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने पर थानाध्यक्ष ने दुकानदार की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि जिलाधिकारी ने 14 व 15 अगस्त शराब की दुकाने बंद करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके जमालपुर के हरदी सहजनी गांव स्थित एक देशी शराब की दुकानदार ने दुकान सोमवार को खोलकर लोगों को शराब बेची। जिसको देखते ही दुकान के पास स्थित मंदिर पर जन्माष्टमी के त्योहार को मनाने के लिए जुटे लोग आक्रोशित हो गए। नाराज लोगों ने हंगामा मचाते हुए दुकान को बंद कराने की मांग करने लगे। हंगामा व प्रदर्शन की खबर लगते ही थानाध्यक्ष जमालपुर बृजमोहन सरोज फोर्स के साथ पहुंचे और दुकानदार को डाट फटकार लगाते हुए दुकान बंद कराया। तब लोग शांत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार धरना प्रदर्शन कर दुकान हटाने की मांग कर चुके है फिर भी अभी तक दुकान नहीं हटाया गया। सोमवार को नशेड़ी शराब पीकर मंदिर के पास सजाए गए जन्माष्टमी के पास शराब पीकर उत्पात मचाने लगे। जिससे नाराज होकर लोगों ने हंगामा मचाया।
गांव की प्रधान गीता चौहान ने बंदी के निर्देश के बावजूद शराब की दुकान खोलने पर तहरीर देकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अमित कुमार, दिनेश, दिलीप कुमार, गुडडू, आजाद, पप्पू, गीता देवी, मीरा देवी, प्रदीप कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।