फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनार राजगढ़ मार्ग पर इंद्रा नगर के पास शुक्रवार को दिन में 11 बजे बाइकों की आमने-सामने की भिंड़त में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बरगवां निवासी गणेश कुमार 35 वर्ष बाइक से राजगढ़ आ रहे थे। इसी बीची इंद्रानगर के पास पहुंचने पर राजगढ़ की ओर से सहसपुरा निवासी शीतला प्रसाद सिंह की बाइक से उनके बाइक की टक्कर हो गई जिससे दोनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो कर तड़पने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने घायलों को राजगढ़ सीएचएसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान गणेश कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें