राजगढ़ । चौकी क्षेत्र के नदिहार के पास बुधवार की शाम बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में गिर गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़िहान थाना क्षेत्र के कोंन गढ़वा निवासी लक्षमण पुत्र दशमी 28 वर्ष एवं बिहारी पुत्र जमुना 30 वर्ष बाइक से बुधवार को क्षेत्र के नदिहार बाजार सामान खरीदने आए थे। लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दोनों युवक जैसे ही नदिहार बाजार के पास पहुंचे कि उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्थित खाई में गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां लक्ष्मण को देखते ही चिकित्सकों ने म़ृत घोषित कर दिया जबकि बिहारी का इलाज चल रहा है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे।