फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान ओसाई के समय पंखे में फंसी साड़ी, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


राजगढ़। मड़िहान थाना अंतर्गत राजगढ़ चौकी क्षेत्र के लूसा गांव में बुधवार की शाम धान की ओसाई करते समय पंखे की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। राजगढ़ चौकी क्षेत्र के लूसा गांव निवासी दयाशंकर पाल की 42 वर्षीय पत्नी प्यारी देवी अपने खलिहान में धान की ओसाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी व बाल पंखे की चपेट में आ गए। इससे वह फंखे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहोशी की हालत में महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।





धान ओसाई के समय पंखे में फंसी साड़ी, महिला घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें