फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करने की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के अदवा नदी में रविवार को युवक का तेंदुआ कलवारी निवासी हरेकृष्ण (20) का शव मिला था। मृतक की बहन शिवकुमारी ने मंगलवार को भाई की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। उसने कहा कि उसके गांव का ही एक युवक शराब पिलाने के बहाने 13 अगस्त को उसके भाई को ले गया और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के तेंदुआ कलवारी गांव निवासी हरेकृष्ण (20) नाग पंचमी के दो दिन पूर्व 13 अगस्त को हलिया थाना क्षेत्र के वैघा गांव निवासिनी अपनी बहन शिवकुमारी के यहां गया था। उसी रात से लापता चल रहा था। रविवार को उसका शव अदवा नदी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई तो सोमवार को उसकी शिनाख्त कपड़े के आधार पर हरेकृष्णा के रूप में हुई। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों ने कहा कि हरेकृष्णा का चेहरा क्षतविक्षत था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी बहन के गांव में रहने वाला आरोपी उसे शराब पिलाने के बहाने नदी किनारे ले गया। वहां पत्थर से उसका चेहरा कूंचकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। उधर, हलिया पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की नदी में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें