अहरौरा। नगर के एक मोहल्ला निवासिनी युवती के घर में रविवार की रात घुसकर दो युवकों ने जबरन छेड़खानी का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर मनचलों ने घर में तोड़फोड़ किया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने लाया, जहां पीड़ित के परिजन की तहरीर पर पुलिस आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सोमवार की सुबह जेल भेज दिया। नगर के एक मुहल्ले के निवासी ने आरोप लगाया कि रविवार की रात उसके घर में घुसकर दो युवकों ने एक युवती के संग छेड़खानी का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आनंदीपुर निवासी युवक संतोष मिश्रा व कोईरान बाजार निवासी दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।