फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग का शव कुएं में उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौरा। सरिया गांव स्थित एक कुएं में शनिवार की सुबह एक वृद्घ का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने कुएं से शव को बाहर निकाल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सरिया गांव निवासी मृतक लल्ला के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने पिता को खाना पहुंचाने खेत पर गया था। जब वो नहीं मिले तो खाना वही रख कर चला गया। शनिवार की सुबह ग्रामीण जब कुएं पर पानी लेने गए तो एक वृद्ध के शव को पानी में उतराया देख शोर मचाने लगे। शव की सूचना पर वहां काफी भीड़ जुट गई । इस दौरान कुएं से शव को बाहर निकाला गया तो मृतक की पहचान लल्ला पटेल 62 वर्ष पुत्र धीना पटेल के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। परिजनों ने शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें