फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की धक्के से सात वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डगमगपुर चौराहे पर मंगलवार की दोपहर 12 बजे मैजिक की चपेट में आने से रानी की चौकिया निवासी सात वर्षीय बालक सूरज बिंद पुत्र राजाराम बिंद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मैजिक चालक भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के रानी चौकिया बगला गांव निवासी राजाराम बिंद चुनार थाना क्षेत्र के कुबा बरगवा गांव निवासी अपने साढ़ू जोखू बिंद के यहां लड़की के शादी में शामिल होने के लिए डगमगपुर ऑटो से उतरा था। वह अपनी पत्नी सीता देवी, मृतक सूरज बिंद (सात), पुत्र कुंवर (चार), पुत्री पूजा (ढाई साल) और साधना (एक वर्ष) के साथ डगमगपुर चौराहे पर बरगवां गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच चुनार से मिर्जापुर की तरफ जा रही मैजिक ने बड़े पुत्र सूरज बिंद को टक्कर मार दिया। मैजिक का पहिया उसके सिर पर चढ़ने से सूरज की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने पुत्र को मैजिक से कुचलते देख राजाराम और उसकी पत्नी बेहोश हो गए। राजाराम बिंद मजदूरी का कार्य करता है। उसकी पत्नी सीता देवी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें