फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या करने से ग्रामीण आग बबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के पवारी कला गांव में शनिवार की रात गोली मारकर सुभाष भूज (35) की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर ड्रमंडगंज बाजार में शव रख कर जाम लगा दिया। सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक चले जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्रुद्ध ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थेे। जानकारी होेन पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वे नहीं माने और जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में एसपी आपरेशन एके सिंह, एसडीएम लालगंज सुनील मिश्र, सीओ लालगंज रमाकांत सिंह, जिगना, लालगंज, मड़िहान पुलिस और एक प्लाटून पीएसी पहुंची। एसपी आपरेशन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

पंवारी कला गांव निवासी सुभाष भूज (35) की शनिवार की रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी ने पति सुभाष को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक की पत्नी किरन ने पड़ोसी गांव के इंद्रवार निवासी विकास राय, राज राय और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया। बताया कि दोनों तीन पूर्व मेरी दुकान पर उधारी सिगरेट मांगने आए थे। नहीं देने पर देर रात मेरे पति को गोली मार दी। सोमवार की रात वाराणसी से परिजन शव लेकर घर पहुंचे और मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग सात ड्रमंडगंज तिराहे पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने कहा कि चार दिन बीतने के बावजूद हत्यारोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। गिरफ्तारी न होने से परिवार के अन्य सदस्यों की जान पर खतरा बना हुआ है। इसलिए उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जाम करने वाले लोगों का कहना था कि सुभाष काफी गरीब था, इसलिए उसके परिवार को मुआवजा भी दिलाया जाए। लगभग साढ़े चार घंटे तक सड़क जाम किए जाने से महेशपुर से भैसौड वलाय पहाड़ तक लगभग दस किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम में सवारी गाड़ियों के अलावा माल वाहन भी फंसे रहे। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त होने पर परिजन डेढ़ बजे शव को दाह-संस्कार हेतु लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें