फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद विस्फोटक की जांच में जुटी पुलिस, जल्द खुलासे के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के बरबकपुर गांव के पास झाड़ियों में लावारिस हाल में लाल बैग में मिले विस्फोटक की जांच करना पुलिस ने शुरू कर दिया है। बरामद विस्फोटक किस कंपनी का है और किसे और क्यों सप्लाई किया गया था, पुलिस विस्फोटक से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर पर बार कोड न होने से जांच प्रभावित हो रही है परंतु पुलिस तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर को फोन पर सूचना मिली थी कि क्षेत्र के बरबकपुर गांव के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग से सटे झाड़ियों में एक लाल रंग का बैग लावारिस हाल में पड़ा मिला है। इसमें विस्फोटक भरा हुआ था। विस्फोटक की बरामदगी के बाद पुलिस जांच में जुट गई। स्टेट हाईवे के पास किस उद्देश्य से उसे झाड़ियों में छिपा कर रखा गया था, इसका पता लगाया जा रहा है। देश में विस्फोटक कुछ ही कंपनियों में बनकर तैयार होता है। यही कंपनियां इसकी आपूर्ति करती हैं। इन्हें केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी आर्गनाइजेशन (पेस्को) द्वारा लाइसेंस जारी किया गया हो। पुलिस उन लाइसेंसधारियों के साथ ही जिस कंपनी में डेटोनेटर को तैयार किया गया है, उसकी भी छानबीन में जुटी हुई है। पूर्व में भी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में विस्फोटकों की बरामदगी पुलिस कर चुकी है। विगत 10 वर्षों में नक्सल प्रभावित अहरौरा में सिर्फ विस्फोटक निवारण अधिनियम के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके हैं। इसकी जांच अब तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें