चुनार। क्षेत्र के दुमदुमा मोहल्ले में भैंस चोरी करने आए पशु तस्करों की योजना को नाकाम करते हुए कजरहट चौकी इंचार्ज ने मैजिक चालक को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोप चालक से पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के दुमदुमा मुहल्ले में रामाश्रय उर्फ रामेश्वर के घर से सोमवार की रात दो बजे दरवाजे पर बधी भैंस को चोर खोलकर उसे फैक्ट्री मोड़ पर खड़ी टाटा मैजिक पर लाद रहे थे। तभी गश्त कर रहे कजरहट पुलिस चौकी इंचार्ज ने वाहन पर भैंस लोड होते देख उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन चोर भाग निकले। चौकी इंचार्ज ने टाटा मैजिक व चालक भगवान दास निवासी कुशहा को हिरासत में लेकर चोरी में शामिल अन्य के बारे में पूछताछ कर रहे है।