फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के मेडिकल करने में लापरवाही बरती गई तो नपेंगे डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दुष्कर्म पीड़िता के मेडिकल में विलंब करने या लापरवाही की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मेडिकल में लापरवाही मिलने पर संबंधित चिकित्सक और कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए परिजनों को भटकना पड़ रहा है। पुलिस मेेडिकल कराने में आना कानी करती है। वहीं चिकित्सालय प्रशासन की ओर से हीलाहवाली की जाती है। इसके चलते पीड़िता का मेडिकल समय पर नहीं हो पाता है। मेडिकल में देरी होने पर कभी रिपोर्ट सही नहीं आती है जिसका लाभ आरोपियों को मिल जाता है। दुष्कर्म पीड़िता में लापरवाही को पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी और जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र भेजकर रेप पीड़िता का मेडिकल करने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया है ताकि पीड़िता के पहुंचते ही फौरी तौर पर उसका मेडिकल हो सके। मेडिकल में किसी प्रकार की लापरवाही पर टीम के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने मेडिकल में लापरवाही पर टीम में शामिल डाक्टरों के खिलाफ शासन को भी पत्र लिखने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िताओं का तत्काल मेडिकल कराने के निर्देश सीएमएस को दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है। इसके बाद भी किसी ने लापरवाही बरती तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें