मिर्जापुर। भाजपा महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष शशिकला पाठक ने जिगना थाना क्षेत्र के दो लोगों पर उनका अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि चितौली गांव में साधन सहकारी समिति पर डायरेक्टर पद पर निर्विरोध सदस्य चुना जाना था लेकिन 30 जनवरी को पूूर्वाहन 11 बजे अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए शुल्क जमा करके शुल्क रसीद, दावेदारी पर्चा तथा वोटर लिस्ट लेकर प्रस्तावक के पास जा रही थी कि क्षेत्र के सिहावल गांव के पास बोलेरो सवार दो लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया। विरोध करने पर मुझे नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए मेरा मोबाइल छीन कर साधन सहकारी समिति का चुनाव होने के बाद मुझे छोड़ दिया।