चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के धौहा गांव में दरवाजे पर स्थित कुएं में गिर कर वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धौहा गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद (60) वर्ष मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से नाश्ता करके गांव में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान घर के बाहर ही एक पुराने हुएं में लड़खड़ा कर गिर गया। वृद्ध को कुएं में गिरते देख परिवार के लोग शोर मचाने के साथ ही कुएं में रस्सी फेंक कर उसे बचाने की कोशिश करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी सहयोग में लगी और वृद्ध को कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है वृद्ध एक पैर से दिव्यांग था।