थाना क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव निवासिनी महिला की बुधवार की रात अबूझ हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोन भरूहवा गांव निवासिनी आरती 30 वर्ष पत्नी मुन्ना की तबीयत बुधवार की शाम अचानक खराब होने लगी। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस उसे लेकर मंडलीय चिकित्सालय आ रही थी कि मड़िहान के पास महिला ने दम तोड़ दिया। यह देख एंबुलेंस चालक उसे मड़िहान सीएचसी के गेट पर छोड़ कर गायब हो गया। काफी देर बाद मड़िहान सीएचसी के चिकित्सकों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।