फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व पुलिस पर फायर कर फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट। लूट और पुलिस पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार की रात बसावनपुर बस स्टाप के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा व दो कारतूस तथा 15 सौ रुपया बरामद किया गया। सोनभद्र के सिरसिया ठकुराई निवासी अशोक कोल ने 13 सितंबर को अपने साथी सोनभद्र के ही जगेरुआ निवासी राहुल उर्फ पिंटू, चुनार के धम्मरपुर निवासी विजय पटेल के साथ मिल कर अदलहाट थाना के परोरा गांव के पास एक मोटर साइकल सवार व्यक्ति से 70 हजार रुपया, एक सैमसंग का टैबलेट तथा एक माइक्रो मैक्स मोबाइल लूट लिए थे। वे 19 सितंबर को कैथी मिल के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायर कर भाग निकले थे। बाद में राहुल उर्फ पिंटू व दीपक पटेल कतो पकड़ लिया गया। अशोक पर सोनभद्र के करमा करमा थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें