फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दसवीं के छात्र की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौरा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मंगलवार की सुबह मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मुकदमा करने के लिए थाने का घेराव किया और मुआवजे के लिए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मेहंदीपुर चौराहे के पास जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने मुकदमा दर्ज करने और एसडीएम से बात कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह उनको जाम समाप्त करने के लिए राजी किया। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कंचनपुर निवासी मुन्ना पटेल का पुत्र रोहित (14) किसी काम से सोमवार की शाम साइकल से सब्जी मंडी के पास गया था। वनस्थली महाविद्यालय से लौट रहे स्कूटी सवार चंदन केसरी (20) निवासी लाला का गोला और सचिन (17) निवासी सत्यानगंज आटो से बचने के चक्कर में रोहित की साइकल से टकरा गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। उनको पुलिस सीएचसी ले आई लेकिन रोहित की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। वह जयहिंद विद्या मंदिर कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने पहले थाने का घेराव किया और उसके बाद मेहंदीपुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार की धुरिया मादाचक की राजपति देवी (35) अन्य महिलाओं के साथ सुबह छह बजे दवा लेने पैदल ही जा रही थी। घाटमपुर के पास वाराणसी की ओर से तेज गति में आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। उसे सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सहुवाईन का पोखरा के पास एकली गांव निवासी अखिलेश (35) बाइक से जा रहा था। सामने से बाइक से आ रहे छातों गांव निवासी अमित (40) से टकरा गया। हादसे में दोनोें घायल हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें