राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में मोबाइल सेंटर में सेंध लगा कर रविवार की रात चोर हजारों रुपये के मोबाइल समेत अन्य सामान ले गए। पुलिस छानबीन कर लौट गई।
हिनौता गांव निवासी गिरिजेश सिंह के बजरंग मोबाइल सेंटर में रविवार की रात चोरों ने सेंध लगा कर अंदर घुस गए। दूकान में रखा सारा सामान चुरा ले गए। सुबह दूकानदार दूकान पहुंच कर शटर उठाया तो दूकान खाली देख भौचक्का रह गया। पीछे के कमरे में गया तो देखा कि दीवार के कुछ ईंट हटा कर खिड़की की तरह बनाया गया है। शोरगुल होने पर आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गिरिजेश ने बताया कि दो लैपटॉप, चार मोबाइल, दस टार्च, दस हजार नकद चुरा ले गए।