फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया हत्या में प्रयुक्त असलहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। कछवां थाना क्षेत्र के पाहो बाजार में आठ जुलाई को दिन दहाड़े शराब की दूकान पर युवक की गोली मार कर हत्या करने के बाद वाराणसी न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को कछवां पुलिस ने रिमांड पर लिया है । रिमांड पर लेने के बाद कछवां पुलिस आरोपी के बताने पर हत्या में प्रयुक्त असलहे को बरामद कर लिया । पाहो बाजार में आठ जुलाई को शराब की दूकान पर डोमनपुर गांव निवासी राजदेव यादव को तिलगां गांव निवासी विवेक सिंह व मोनू सिंह ने पैसे को लेकर कहासुनी में गोली मार दिया था। इसके बाद पाहो बाजार में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया था। भीड़ के हमले में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे । थानाध्यक्ष ने मोनू सिंह को घटना के दूसरे दिन ही राजातालाब वाराणसी से पकड़ कर जेल भेज दिया था । बुधवार को कछवां पुलिस ने विवेक सिंह को असलहा बरामद करने व घटना का सच जानने के लिए रिमांड पर लिया ।जिस असलहे से मोनू व विवेक ने राजदेव यादव को गोली मारी थी। पुलिस ने उसे अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर सील कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें