मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम दूकान पर सामान लेने गई किशोरी से दूकानदार ने दुराचार की नीयत से उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत किया। दूकानदार की हरकत से किशोरीने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुंह मे कपड़ा डाल दिया। उसी समय गांव के कुछ लोग दूकान पर समान लेने पहुंच गए। दूकानदार की हरकत से एक बार तो लोग सन्न रह गए।लोगों के विरोध पर दूकानदार ने किशोरी को छोड़ दिया। चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने घर आकर आप बीती परिजनों से बताया। यह सुन कर घर वाले आक्रोशित हो गए। दूसरे दिन सोमवार को पीड़िता को लेकर मां थाने पर शिकायत करने पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच के बाद कार्यवाई करने की बात बता रही है।