फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच टीम ने सूत्रधारों को पथरौर गांव से उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम अवैध विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले आरोपियों की सुराग में शनिवार को क्षेत्र में छापेमारी करती रही। लालगंज थाना क्षेत्र के पथरौर गांव से तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। अभी तक ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सूत्रधारों से पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि पथरौर गांव में लाइसेंस तो है किन्तु न कही दुकान मिली न तो लाइसेंसी डीलर ही मिला। गुरुवार को हरिहरा पुलिया के पास से विस्फोटक सामग्री बरामद होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दो दिनों से मड़िहान क्षेत्र में बारूद से पहाड़ टूटने की आवाज नही सुनाई दे रही। लीज होल्डर की मनमानी बन्द होने से क्रशर प्लांटों पर सियापा पड़ गया है। सूत्रों की मानें तो एक, एक्सक्लूसिव वैन को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। बताते हैं कि लालगंज थाना क्षेत्र के पथरौर से वैध अवैध विस्फोटक सामग्रियों की आपूर्ति पास पड़ोस के जनपदों में भी की जाती है। इस संबंध में सीओ ऑपरेशन संजय सिंह ने बताया कि टीम द्वारा जांच पड़ताल जारी है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें