फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराने पर परिजन भड़के, पुलिस लाइन रोड किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के पथरौर स्थित एक लीज के भरे पानी में डूब कर युवक की मौत के तीन दिन बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराने पर परिजन नाराज हो गए और शनिवार की दोपहर भाकपा माले के नेतृत्व में पुलिस लाइन मार्ग को जाम कर दिया। नाराज लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा लीज धारक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सदर बृजेश तिवारी ने लीज धारक पर कार्रवाई करने तथा परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

जामकर्ताओं ने कहा कि पथरौर में स्थित लीज धारक लवकुश कुमार ने बिना मानक के खनन करा कर लीज को काफी गहरा कर दिया है। जिससे लीज में डैम की तरह गहराई हो गई है। उसमें पानी भरने के कारण उसकी गहराई का किसी को अंदाजा नहीं लग रहा है जिससे लालगंज थाना क्षेत्र के खंडवर मझारी गांव निवासी अनिल कुमार 18 वर्ष पुत्र सुदामा की तीन दिन पूर्व उसमें नहाते समय डूब कर मौत हो गई थी। युवक की मौत के 24 घंटे भी लाश बरामद नहीं किया गया। यहीं नहीं लाश बरामद होने के बावजूद शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती गई जिससे परिजनों को तीन दिनों तक परेशान होना पड़ा। परिजनों के नाराजगी जताने पर शनिवार की शाम 40 घंटे बाद अनिल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने प्रशासन से परिजनों को मुआवजा देने तथा लीज धारक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें