फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से दिन दहाड़े छात्र का किया गया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मिर्जापुर। औराई थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित एक निजी विद्यालय में दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति ने यूकेजी के एक छात्र का अपहरण कर लिया। स्कूल प्रशासन ने इसकी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छात्र की लोकेशन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेस की गई। जानकारी होते ही पुलिस जीआरपी थाने पहुंची और सीसीटीवी को खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में बदमाशों के छात्र को लेकर इलाहाबाद की ओर जाने की सूचना मिली। बच्चे की तलाश में पुलिस की एक टीम इलाहाबाद रवाना हो गई है।
विज्ञापन

भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर गांव निवासी मददू मौर्या (8) पुत्र विजय मौर्या गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ता है। सुबह साढ़े दस बजे स्कूल में लंच की छुटटी होने पर वह अन्य छात्रों के साथ परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसे उठाकर ले जाने लगा। छात्र ने विरोध किया तो बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया। साथ खेल रहे अन्य छात्र शोर मचाते हुए अंदर भागे और टीचर को बताया। घटना की जानकारी होते ही स्कूल प्रशासन ने औराई पुलिस को मामले से अवगत कराया। कोतवाल सुनील दत्त दूबे स्कूल पहुंचे। यहां पुलिस सर्विलांस टीम ने स्कूल परिसर में उस वक्त मौजूद एक्टिवेटेड सिम कार्डों की जांच की। कुल छह नंबर मिले जिनमें पांच स्कूल के व एक बाहर का नंबर मिला। इस नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो इसकी लोकेशन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। पुलिस जीआरपी थाने पहुंची और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोबारा मोबाइल को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन इलाहाबाद मिली। पुलिस बालक की तलाश में इलाहाबाद रवाना हो गई है। उधर, अपहृत बच्चे के पिता विजय मौर्या ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। उन्होंने अपनी पत्नी पर ही बच्चे का अपहरण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन










स्कूल से दिन दहाड़े छात्र का अपहरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें