फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक संग बलात्कार का लगाया का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर चौदह वर्षीय बेटी से बलात्कार करने का आरोप पड़ोसी गांव के एक युवक पर लगाया है। पीड़ित छात्रा कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा है कि उसकी लड़की के साथ भटवारी निवासी एक युवक ने रविवार को बलात्कार किया। उसकी बेटी रविवार की शाम खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान युवक ने घटना को अंजाम दिया और बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भेज कर मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार, पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें