फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई में दंपति घायल, तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बलुुआ घाट मोहल्ले में पिता के पेंशन को लेकर सगे भाईयों में रविवार की रात जमकर लाठी डंडा, ईट पत्थर तथा तलवार त्रिशूल चले। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से पति पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घायलों ने तीन के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

बलुआघाट मोहल्ला निवासी दिनेश भट्ट और भास्कर तथा मनोज भट्ट तीनों सगे भाई हैं। दिनेश अपने पिता के साथ रहता है जबकि उसके भाई मनोज और भास्कर अलग रहते हैं। दिनेश के अनुसार उसके पिता के साथ रहने पर उसके भाइयो को एतराज है। उनका कहना है कि पिता के पेंशन में तीनों का अधिकार है। इसलिए तीनों में पेंशन को बांटा जाए। इसी बात को लेकर काफी दिनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। रविवार की रात उसकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच उसके दो बड़े भाई मनोज भट्ट व भाष्कर भट्ट तथा बड़ी भाभी संध्या भट्ट उसके घर में घुस कर लाठी डंडे, तलवार त्रिशूल आदि से हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठाहो गए। लोगों के आक्रोश जताने पर आरोपी वहां से भागे। घायल ने बताया कि एक दिन पूर्व भी इन लोगों ने लाठी व ईंट पत्थर से हमला किया तो हम लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर सौं नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मनोज भट्ट व उनकी पत्नी संध्या भट्ट उनके छोटे भाई भाष्कर भट्ट पुत्र नागेश भट्ट तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई ।घटना के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें