फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दहेज हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के इंद्रवार गांव के बेड़हवा मोहल्ले में बीते दिनों फंदे पर लटककर विवाहिता के मौत मामले पुलिस ने आरोपी पति को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के इंद्रवार गांव के बेड़हवा मोहल्ले में 11 अप्रैल को 22 वर्षीय संजू देवी की फंदे पर लटक कर मौत हो गई थी। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र की निवासी मृतका के पिता लालबहादुर कोल ने नामजद तहरीर देकर दहेज हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के आरोपी पति सत्यम कोल को शनिवार को सुबह सेमरा गड़बड़ा धाम गेट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें