पुतलीघर स्थित सेठ द्वारका बजाज स्कूल के ग्राउंड में क्रिकेट मैच के बाद शपथ लेते क्लब के सदस्य।
- फोटो : MIRZAPUR
चुनार। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम अंतर्गत रविवार को नगर स्थित परेड ग्राउंड पर प्रशासन व मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच प्रतियोगिता आयोजित की गयी। मैच शुभारंभ से पूर्व सहायक निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों व उपस्थित आम जन मानस को विधान सभा क्षेत्र में सात मार्च को होने वाले चुनाव के दौरान निर्भीक होकर बढ़ चढ़कर निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प दिलाया। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए बल्लेबाजी कर मैच का शुभारंभ किया। टास जीतकर प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन खिलाड़ियों को खो कर 202 रन बनाते हुए मीडिया टीम को जीत के लिए 203 रन का लक्ष्य दिया। मीडिया टीम 12 ओवर में 99 रन ही बना पायी।प्रशासन की टीम विजेता घोषित हुई। टीम के कप्तान नायब तहसीलदार अरुण यादव को कप प्रदान करते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खेल में प्रतिभाग के लिए प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैंच का पुरस्कार जुगनू को दिया गया। खेल के दौरान कोतवाल गोपालजी गुप्ता, तहसील, ब्लाक कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में नगर के लोग शामिल होकर खेल का आनंद उठाये।