फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा, खाद्य पदार्थों की दूकानों की जांच

Mon, 26 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए जनपद में स्थित पटाखों की दूकानों को चेक किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम बनाई है। जिसमें मेरे अलावा नगर मजिस्ट्रेट आनंद शुक्ला एवं उपजिलाधिकारी रविरंजन शामिल हैं। रविवार को नगर में स्थित पटाखों के दूकानों के लाइसेंस को चेक किया गया। पाया गया कि सभी के लाइसेंस ठीक हैं। लगभग पांच दूकानें ऐसी पाई गई जिसमें पटाखा के अलावा जनरल स्टोर एवं मिठाई की दूकाने भी खोली गई हैं। जो सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए उन्होंने एक ही दूकान खोलने की चेतावनी दी। बताया कि नगर में कुल 24 आतिशबाजी की दूकानें खोली गई हैं। वहीं दूसरी ओर मिठाई की दूकानों समेत अन्य खाद्य पदार्थ की दूकानों में लगे सिलेंडरों के रेगुलेटर को चेक किया गया। उनकी पाइपें भी देखी गईं।  कुछ दूकानों में लगे सिलेंडरों के रेगुलेटर खराब पाए गए जिन्हें तत्काल बदलने का निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि रेगुलेटर नहीं बदलने से कभी भी आग लग सकती है। जिससे हादसे में भी हो सकते हैं। इसलिए समय रहते सावधानी बरत लेना ही बचाव है। चेकिंग के दौरान नगर के बसनई बाजार, धुंधीकटरा, सत्तीरोड, संगमोहाल, विंध्याचल, शासत्री सेतु समेत अन्य स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें