विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोडसर सरपत्ती गांव में पट्टे की जमीन पर 27 वर्ष बाद बुधवार को न्यायालय अपर सिविल जज चतुर्थ जूनियर डिविजन के आदेश पर कोर्ट अमीन ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाकर पट्टेदार को कब्जा दिलाया।लालता प्रसाद पुत्र खदेरू राम निवासी गोडसर सरपत्ती को वर्ष 1994 में पांच बिस्वा जमीन पट्टा पर आवंटित की गई थी। पट्टे पर आवंटित जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए लालता प्रसाद ने सिविल जज जूनियर डिविजन के यहां वाद प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने अतिक्रमण हटवाकर कब्जा दिलाने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर कोर्ट अमीन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाकर कब्जा दिलाया। इस दौरान शहर अमीन संदीप श्रीवास्तव, शमशेर सिंह, उप निरीक्षक विपिन बिहारी राय आदि मौजूद रहे। संवाद