फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिक्षकों के लिए खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्रीष्मावकाश के बाद शिक्षकों के लिए 25 जून से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खुल जाएंगे। मंगलवार से 27 जून तक केवल शिक्षक ही विद्यालय जाएंगे। बच्चों के लिए विद्यालय 28 जून से खोले जाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय 25 जून से खुलने पर शिक्षक पहुंचकर बच्चों के आगमन को लेकर तैयारी करेंगे। वे विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कराएंगे। कक्षाएं ठीक कराएंगे। यदि कोई समस्या होगी तो उसे भी दूर कराएंगे। इसके साथ ही सभी पंजिकाओं को भी दुरुस्त करेंगे। इसके बाद 28 जून से बच्चों का विद्यालय में आगमन होगा। शिक्षकों को सुबह साढ़े सात से दोपहर डेढ़ बजे तक विद्यालय में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। इससे पहले ग्रीष्मावकाश के बाद 18 जून को विद्यालय खुलने वाले थे, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए अवकाश एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया था। अब विद्यालय 25 जून को खुल रहे हैं। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उसी के अनुसार ही कक्षाएं सचालित होंगी। इसके साथ ही अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी 28 जून से बच्चों को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद एक जुलाई से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें