फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर पंचायत में भ्रष्टाचार पर लगाया जाएगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत कछवां की नव निर्वाचित चेयरमैन मिताली जायसवाल और सभासदों को शनिवार को शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत चेयरमैन का शपथ ग्रहण समारोह कछवां प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव ने मिताली जायसवाल को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासदों ने बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का संकल्प लिया। अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव ने चेयरमैन मिताली जायसवाल को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नगर पंचायत उन्होंने नगर के विकास के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार खत्म करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की शुरूआत कर दी गई है। नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। कहा कि पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर सफाई रजिस्टर रखवाया जाएगा। सफाई कराकर धर्मगुरुओं के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे, ताकि सफाई कर्मचारी किसी को गुमराह न कर सकें। शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नए अध्यक्ष और सभासदों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें