फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय कर्मी को हुआ कोरोना, आज बंद रहेगा न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्मिर्जापुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के एक कर्मचारी को कोरोना होने के कारण शनिवार को न्यायालय बंद कर दिया गया है। जिले में लगातार 81वें दिन अब तक 25 कोरोना संक्रमित मिले। 50 के स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 25 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2206 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 28 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1865 है। एक्टिव केस 313 है। 36 लोग आईसोलेशन व 191 लोग होम हाईसोलेशन में है।ुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को न्यायालय बंद कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा व सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिलनेके बाद उच्च न्यायालय प्रयागराज से जारी गाइड लाइन के तहत शनिवार को न्यायालय बंद रहेगा। कोरोना सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 654 की रिपोर्ट आई है। पाजिटिव में 12 पुरुष और 13 महिला पाजिटिव आई है। पाॎजटिव पाए गए लोगों में लोवर लाइन चुनार से तीन महिला, डीबीए हलिया से एक पुरुष, नई बस्ती बघेड़ा चुनार से दो पुरुष व एक महिला,देवहट हलिया से एक महिला, बरौधा हलिया से एक पुरुष व दो महिला, अतरैला विजयपुर से एक पुरुष, बिकना से एक महिला, लालगंज से एक पुरुष व एक महिला,जोगीपुर कछवां से एक महिला, राजगढ़ से एक पुरुष, लखलियां लालगंज से तीन पुरुष व दो महिला, विजयपुर कोठी से एक पुरुष, कुशहा चिकित्सालय से एक पुरुष है। 50 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 34 पुरुष और 16 महिला है। जिले में अब तक 93 हजार 15 सैंपल लिया जा चुका है। 91 हजार 103 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 912 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 53 हजार 95 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 168 हाट स्पाट है। इसमें 123 ग्रामीण और 45 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें